Sitapur News: पिपरी बाबा मंदिर के महंत संदिग्ध हालात में लापता, गोमती में तलाश जारी
सीतापुर, सितम्बर 29 -- Sitapur News: संदना, संवाददाता। संदना के कुर्सी गांव स्थित पिपरी बाबा मंदिर के महंत बाबा धनीराम संदिग्ध परिस्थिति में लापता हो गए। मंगलवार को मंदिर में महंत के न मिलने पर हड़कंप मच गया। अनहोनी की आशंका के तहत मंदिर के बगल से निकली गोमती नदी में भी खोजबीन की गई पर उनका कुछ पता नहीं चला। संदना पुलिस गुमशुदगी दर्ज कर जांच पड़ताल कर रही है। महंत बाबा धनीराम बीते कई वर्षों से पिपरी बाबा मंदिर परिसर में रहकर पूजा अर्चना करते थे। मंगलवार सुबह श्रद्धालु मंदिर पहुंचे तो महंत बाबा धनीराम वहां नहीं मिले। आसपास खोजबीन के बाद भी उनका कुछ पता नहीं चला। बाबा के लापता होने की सूचना पर कुछ ही देर में बड़ी संख्या में श्रद्धालु जुट गए। सूचना पर संदना थाने से पुलिसकर्मी भी आ गए। किसी अनहोनी की आशंका से मंदिर के बगल से होकर गुजरी गोमती ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.