Sitapur News: पाप से दूर होने का साधन है श्रीमद् भागवत कथा का श्रवण
सीतापुर, अगस्त 27 -- Sitapur News: सीतापुर। चंदेसुवा स्थित बाबा औघड़ नाथ धाम पर चल रही श्रीमद्भागवत कथा महोत्सव का कन्या भोज और विशाल भंडारे के साथ गुरुवार को समापन हो गया। वृंदावन धाम के कथा प्रवाचक पंडित अभिषेक दास महाराज ने उपस्थित श्रद्धालुओं को बताया कि इस कालि काल में भगवान की कृपा पाने का सबसे सरल और सुगम साधन श्रीमद् भागवत कथा का श्रवण करना है। उन्होंने कहा कि श्रीमद् भागवत कथा सुनने मात्र से ही मनुष्य सभी पापों से मुक्त होकर परमधाम को प्राप्त होता है। कथा व्यास ने कहा कि श्रीमद् भागवत कथा जिस स्थान पर होती है वह स्थान मंदिर का रूप हो जाता है। श्रीमद् भागवत कथा की पूर्णाहुति पर कन्या पूजन के साथ विशाल भंडारे का भी आयोजन किया गया। जिसमें सभी श्रद्धालुओं ने भक्ति भाव से प्रसाद ग्रहण किया। इस अवसर पर यजमान रामप्यारी, छोटे लाल त्रिवेद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.