सीतापुर, अगस्त 22 -- Sitapur News: सिधौली, संवाददाता। कोतवाली इलाके के एक गांव में शनिवार सुबह हुई बारिश के पानी को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। मारपीट में कई लोग घायल हुए हैं। पुलिस ने मामले में कार्रवाई शुरू की है।कोतवाली इलाके के ग्राम फिरोजपुर में शनिवार सुबह बारिश के पानी के निकास को लेकर दो पड़ोसियों में विवाद हो गया। देखते ही देखते मामला मारपीट तक पहुंच गया। एक पक्ष की 18 वर्षीय लक्ष्मी पुत्री राजू और उसकी भाभी सुशीला पत्नी जितेंद्र घायल हो गईं। लक्ष्मी ने आरोप लगाया कि विवाद के दौरान उसके साथ लात-घूंसों से मारपीट की गई, जबकि सुशीला के सिर पर चाकू से वार किया गया।वहीं दूसरे पक्ष की कुसमा पत्नी खिलाड़ी ने पुलिस को तहरीर देकर राजू डल्ला, कल्लो पुत्री लछिमन व दो अज्ञात लोगों पर घर में घुसकर गाली-गलौज, मारपीट और धमकी देने के आरो...