सीतापुर, सितम्बर 25 -- Sitapur News: सीतापुर। घंटाघर से वॉल्दा मार्ग के चौड़ीकरण और पुनर्निर्माण कार्य के दौरान घरों को पानी की आपूर्ति करने वाली पाइप लाइन फट गई है। इससे हजारों लीटर पीने का पानी सड़कों पर बह रहा है, जबकि स्थानीय लोगों के घरों तक जलापूर्ति पूरी तरह ठप हो गई है। पाइपलाइनों के टूटने से सड़क पर जगह-जगह जलभराव और कीचड़ की स्थिति भी बन गई है। जिससे राहगीरों और वाहन चालकों का निकलना मुश्किल हो गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...