सीतापुर, अक्टूबर 22 -- Sitapur News: सिधौली। सिधौली पुलिस ने बुधवार देर रात गश्त के दौरान पांच जुआरियों को गिरफ्तार कर लिया है। इंस्पेक्टर विजयेन्द्र सिंह के मुताबिक गांधीनगर उत्तरी में एक मिठाई की दुकान के पीछे खाली पड़े एक प्लाट में जुआ खेले जाने की सूचना मिली। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर हार जीत की बाजी लगाकर जुआ खेलते सिधौली के गांधीनगर निवासी मुकेश, चंदनपुर के रहीस, काशीपुर के राजेश व बहादुरपुर के अनूप और कमलेश को गिरफ्तार कर लिया गया है। मौके तास के पत्ते व फड़ से 28 हजार रुपये बरामद हुआ है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...