सीतापुर, अगस्त 26 -- Sitapur News: लहरपुर। विकासखंड क्षेत्र के लालपुर बाजार में मेरा युवा भारत युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के तत्वाधान में युवा मंडल विकास अभियान कार्यक्रम आयोजन हुआ। जिला युवा अधिकारी प्रतिमा वर्मा के निर्देशन मे ग्राम पंचायत लालपुर के एक निजी लॉन में युवा मंडल विकास अभियान कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व ब्लॉक प्रमुख परमेश्वर भार्गव एवं शिक्षा विद ओम प्रकाश मिश्रा थे। कार्यक्रम में दूर-दूर ग्राम पंचायतों से आए युवा मंडल एवं महिला मंडल को युवा भारत एवं विकसित भारत के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। इस मौके पर प्रधानाचार्य दिव्य कृष्ण मिश्रा ने उपस्थित युवा मंडलों को मेरा युवा भारत के बारे में जानकारी देते हुए पर्यावरण प्रदूषण और स्वच्छता के बारे में जागरूक किया। यह भी पढ़ें- Gangapar News: क्विज में अंशुल...