Sitapur News: परिवार सोता रहा चोर नकदी व लाखों का माल बटोर ले गए
सीतापुर, अगस्त 17 -- Sitapur News: महमूदाबाद, संवाददाता। सदरपुर इलाके में चोरों ने एक घर को निशाना बनाकर दो लाख रुपये नकदी व लाखों रुपये के जेवर बटोर चले गए। घटना के समय परिवार के लोग घर में ही सो रहे थे। परिवार के लोग सुबह सोकर उठे तो उन्हें घर में हुई चोरी का पता लगा। तहरीर पर पुलिस जांच पड़ताल कर रही है। धमदोदरा निवासी पप्पू सिंह के घर के भीतर रविवार रात चोर बाउंड्री फांदकर घर में घुस आए। कमरे में रखी अलमारी में रखे करीब दो लाख रुपये नकदी। सोने का एक हार, एक जोड़ी झुमका, मांगटीका समेत करीब सात लाख रुपये कीमत के जेवर बटोर ले गए। सोमवार सुबह परिवार वाले सोकर उठे तो घर की हालत देख उनके होश उड़ गए। घर का पूरा सामान फैसला पड़ा था। अलमारी में रखे रुये व सामान गायब था। परिवार वालों ने आसपास चोरों की तलाश की पर कुछ पता नहीं चला। आसपास के लोगों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.