Sitapur News: परिवार सोता रहा घर से 20 हजार नगदी व जेवर बटोर ले गए चोर
सीतापुर, सितम्बर 12 -- Sitapur News: सीतापुर, संवाददाता। इमलिया सुल्तानपुर इलाके में शुक्रवार रात सेंध लगा घर में घुसे चोर 20 हजार रुपये नगदी व लाखों रुपये कीमत के जेवर बटोर ले गए। परिवार वाले सुबह सोकर उठे तो उन्हें घर में हुई चोरी का पता चला। तहरीर पर पुलिस जांच पड़ताल कर रही है। इमलिया सुल्तानपुर के फर्कपुर निवासी हर्ष कुमार शुक्रवार रात परिवार के साथ घर में सो रहे थे। इस बीच चोर घर की दीवार में सेंध लगाकर भीतर घुस आए। चोर घर से 20 हजार रुपये की नकदी और और सोने-चांदी के जेवर चोरी कर ले गए। शनिवार सुबह परिवार वाले सोकर उठे तो घर में सामान फैला हुआ था। दीवार में सेंध मारी देख उनके होश उड़ गए। घर से रुपये और जेवर भी गायब थे। आसपास तलाश की पर चोरों का कुछ पता नहीं चला। ग्रामीणों का आरोप है कि पुलिस क्षेत्र में निमयित रूप से गश्त नहीं करती ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.