Sitapur News: पंचायत चुनाव समेत अन्य मांगों पर सत्याग्रह उपवास को एसडीएम ने तुड़वाया
सीतापुर, अक्टूबर 4 -- Sitapur News: गोंदलामऊ, संवाददाता। पंचायत चुनाव, मनरेगा मजदूरों के बकाया और महिला समूहों से जुड़े भुगतान समेत विभिन्न मांगों को लेकर चल रहे उपवास सत्याग्रह के तीसरे दिन रविवार को प्रशासन सक्रिय हुआ। सिधौली और मिश्रिख क्षेत्र के 103 गांवों का समर्थन मिलने के दावे के बीच एसडीएम सिधौली अवनीश कुमार आंदोलन स्थल पहुंचे। करीब दो घंटे तक चली वार्ता के बाद एसडीएम ने महाराष्ट्र से आईं कल्पना ईनामदार को जूस पिलाकर उनका उपवास समाप्त कराया। हालांकि सभी मुद्दों का निस्तारण नहीं हो सका है। बाकी मांगों पर सोमवार को पांच सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल एसडीएम कार्यालय में दोबारा वार्ता करेगा। राष्ट्रीय किसान मंच और इंडियन पीपुल्स फ्रंट के बैनर तले चल रहे सत्याग्रह में रविवार को भी किसान और महिलाएं जुटीं। यह भी पढ़ें- 13 अक्तूबर की महारैली के ल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.