Sitapur News: पंचायत चुनाव की आहट से गांवों में हलचल, दावेदारों का जनसंपर्क शुरू
सीतापुर, अक्टूबर 18 -- Sitapur News: सीतापुर, संवाददाता।पंचायत चुनाव की आहट के साथ ही गांवों में सियासी सरगर्मी बढ़ने लगी है। संभावित प्रत्याशी घर-घर पहुंचकर लोगों से मेल-मुलाकात बढ़ा रहे हैं। कोई ग्रामीणों का हालचाल जान रहा है तो कोई सुख-दुख में शामिल होकर अपनी पैठ मजबूत करने में जुटा है। सामाजिक आयोजनों से लेकर गांव की चौपालों तक चुनावी चर्चाएं शुरू हो गई हैं। लंबे समय से निष्क्रिय दिखने वाले कुछ चेहरे भी अब सार्वजनिक कार्यक्रमों में नजर आने लगे हैं। इलाहाबाद हाईकोर्ट की ओर से 14 अक्टूबर को उत्तर प्रदेश में तीन महीने के भीतर पंचायत चुनाव कराने के निर्देश दिए जाने के बाद संभावित दावेदारों की सक्रियता बढ़ी है। पंचायती राज मंत्री ओमप्रकाश राजभर के अदालत के आदेश को चुनौती न देने संबंधी बयान के बाद भी गांवों में चुनाव को लेकर चर्चाएं तेज हुई...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.