सीतापुर, जुलाई 16 -- Sitapur News: बिसवां। नवागत एसडीएम सुधीर कुमार ने बिसवां तहसील के न्यायिक एसडीएम की जिम्मेदारी संभाल ली है। वह अयोध्या से स्थानांतरित होकर बिसवां आए हैं। बिसवा बार एसोसिएशन के अध्यक्ष राज किशोर यादव, पूर्व अध्यक्ष दिनेश कुमार श्रीवास्तव, नीरज श्रीवास्तव, संतोष कठेरिया, आदि अधिवक्ताओं व तहसीलदार ने बुके और स्मृति चिन्ह भेंटकर स्वागत किया। नवागत एसडीएम ने कहा कि प्रत्येक वादकारी को विधि के अनुरूप निष्पक्ष न्याय उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता होगी। यह भी पढ़ें- Sultanpur News: एसडीएम के विरोध में लंभुआ में अधिवक्ताओं ने किया प्रदर्शन

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...