Sitapur News: नौ खोए हुए मोबाइल बरामद कर मालिको को सौंपा
सीतापुर, अक्टूबर 3 -- Sitapur News: सीतापुर। कोतवाली देहात पुलिस ने सीईआरआर पोर्टल पर दर्ज शिकायतों के आधार पर कार्रवाई करते हुए नौ गुम हुए मोबाइल फोन बरामद किए। बरामद मोबाइलों की कुल अनुमानित कीमत करीब 1.46 लाख रुपये बताई गई है। पुलिस ने सभी मोबाइलों को उनके वास्तविक मालिको के सुपुर्द कर दिया। मोबाइल वापस मिलने पर धारकों ने पुलिस के प्रयास की सराहना की। पुलिस के अनुसार मोबाइल गुम होने की शिकायतों पर सीईआरआर पोर्टल के माध्यम से लगातार निगरानी और तकनीकी प्रयास किए जा रहे हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.