Sitapur News: नैमिषारण्य रेलवे स्टेशन पर आज मनेगा महोत्सव
सीतापुर, अक्टूबर 27 -- Sitapur News: सीतापुर, संवाददाता। उत्तर रेलवे के मुरादाबाद मंडल के अंतर्गत आने वाले प्रसिद्ध तीर्थ स्थल नैमिषारण्य रेलवे स्टेशन पर बुधवार को स्टेशन महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। रेलवे प्रशासन द्वारा इस कार्यक्रम को लेकर सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। आयोजन समिति के अनुसार यह कार्यक्रम बुधवार सुबह 11 बजे से नैमिषारण्य रेलवे स्टेशन परिसर में शुरू होगा। स्टेशन महोत्सव के दौरान इस पावन और पौराणिक नगरी के रेलवे स्टेशन के ऐतिहासिक महत्व और इसके क्रमिक विकास पर एक संक्षिप्त परिचर्चा आयोजित की जाएगी। इसके साथ ही स्थानीय कलाकारों और स्कूली बच्चों द्वारा देशभक्ति से ओत-प्रोत एवं रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे। यह भी पढ़ें- Moradabad News: आज नैमिषारण्य रेलवे स्टेशन महोत्सव में होंगे सांस्कृतिक कार्यक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.