सीतापुर, जुलाई 22 -- Sitapur News: सीतापुर। सिविल लाइंस चौराहे से आगा कॉलोनी जाने वाले मार्ग पर आए दिन मौरंग और बालू बिखरी रहने से सबसे ज्यादा परेशानी स्कूली बच्चों को उठानी पड़ रही है। दोपहर में स्कूल की छुट्टी के समय जब वाहनों का दबाव बढ़ता है, तो मौरंग की वजह से ठीक से वाहन निकल नहीं पाते। वहीं पैदल चलने वाले बच्चों को भी धूल और जाम से जूझना पड़ता है। स्थानीय अभिभावकों ने प्रशासन से सड़क से मौरंग हटवाने की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...