सीतापुर, जुलाई 18 -- Sitapur News: सीतापुर, संवाददाता। डीएम डॉ. राजागणपति आर ने नगर पालिका परिषद सीतापुर क्षेत्र के अंतर्गत उपवन योजना के तहत बिजवार में निर्माणाधीन पार्क एवं वार्ड संख्या-नौ लोनियनपुरवा पूर्वी (लक्ष्मनपुर) में तालाब के सौन्दर्यीकरण कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान डीएम ने इंटरलॉकिंग को उखड़वाकर उसकी गुणवत्ता की स्वयं जांच की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्माण कार्यों की नियमित निगरानी करते हुए प्रत्येक कार्य को गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण कराने के निर्देश दिए। उन्होंने संबंधित अधिकारियों एवं कार्यदायी संस्था को निर्देश दिए कि सभी निर्माण कार्य निर्धारित गुणवत्ता मानकों के अनुरूप और समय से किये जाएं। निर्माण कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। साथ ही मानकों से समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा। इसके उपरांत ड...