Sitapur News: नाली में कूड़ा डालने के विवाद में चले लाठी- डंडे, तीन घायल
सीतापुर, अक्टूबर 29 -- Sitapur News: सीतापुर, संवाददाता।रामपुर कलां इलाके में बुधवार को नाली में कूड़ा डालने के विवाद में दो पक्षों में जमकर विवाद हो गया। एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर लाठी डंडे से हमला कर दिया। पिटाई से मां-बेटा समेत चार लोग चोटिल हो गए। पीड़ित की तहरीर पर रामपुर कलां पुलिस चार आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच कर रही है। रामपुर कलां के लौना निवासी ओमप्रकाश के मुताबिक बुधवार को नाली में कूड़ा डालने के विवाद में पड़ोस के ही राजू पाण्डेय, उनकी पत्नी, राजन पाण्डेय व सोनू पाण्डेय से कहासुनी हो गई। इतने में आरोपियों ने गालियां देते हुए उनकी पिटाई कर दी। चीख पुकार पर ओमप्रकाश की मां प्रेमपती और बहन पिंकी ने बीच बचाव की कोशिश की तो आरोपियों ने उनकी भी पिटाई कर दी। शेार सुनकर आसपास के लोगों को जुटता देख आरोपी धमकाते हुए भाग गये। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.