सीतापुर, सितम्बर 29 -- Sitapur News: सीतापुर। लोनियन पुरवा पूर्वी वार्ड के मोहल्ला लक्ष्मणपुर में नालियां टूट गई हैं। जिससे लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कई बार लोग नालियों में गिरकर चोटिल हो चुके हैं। कई बार लोगों ने सभासद व नगर पालिका से गुहार लगाई, लेकिन जिम्मेदारों ने कोई ध्यान नहीं दिया। लोगों ने समस्या से निजात दिलाने की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...