सीतापुर, अगस्त 9 -- Sitapur News: तंबौर,संवाददाता। ब्लाक बेहटा के लालपुर बाजार में रविवार को अखिल विश्व गायत्री परिवार, शांतिकुंज हरिद्वार की ओर से नारी उत्कर्ष समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिले के विभिन्न क्षेत्रों के अलावा लखीमपुर से भी बड़ी संख्या में गायत्री परिवार के कार्यकर्ता और श्रद्धालु पहुंचे। समारोह में एक हजार से अधिक महिलाओं ने भाग लिया। जिला गायत्री परिवार के मीडिया प्रभारी मुकेश कुमार ने बताया कि समारोह का उद्देश्य महिलाओं को सामाजिक, सांस्कृतिक और नैतिक उत्थान के प्रति जागरूक करना था। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता निष्ठा रस्तोगी, रेखा, प्रज्ञा, मंजू सिंह भदौरिया और द्रोपदी ने महिलाओं के उत्थान और समाज में उनकी भूमिका पर विचार रखे। वक्ताओं ने महिलाओं से परिवार और समाज के विकास में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किय...