Sitapur News: नारा-ए-तकबीर से गूंजा शहर, शान-ओ-शौकत के साथ निकला जुलूस-ए-मोहम्मदी
सीतापुर, अगस्त 26 -- Sitapur News: सीतापुर। पैगंबर हज़रत मोहम्मद साहब के यौमे पैदाइश (ईद-मिलाद-उन-नबी) का त्योहार बुधवार को पूरे शहर में अकीदत, कौमी एकता और बेहद अदब व एहतराम के साथ मनाया गया। नारा-ए-तकबीर, अल्लाह-हू-अकबर और सरकार की आमद मरहबा के गगनभेदी नारों से शहर का पुराना इलाका सुबह से लेकर देर रात तक गूंजता रहा। पैगंबर साहब की शान में लगातार नारे बुलंद होते रहे और चारों तरफ जश्न का माहौल दिखाई दिया। इस मुक़द्दस मौके पर अकीदतमंदों में खासा उत्साह देखा गया। लोगों ने अपने घरों, व्यावसायिक प्रतिष्ठानों और दुकानों को बेहद खूबसूरत रंग-बिरंगी लाइटों, बिजली की झालरों और इस्लामी झंडों से सजाया था। शहर के प्रमुख चौराहों और रास्तों पर जगह-जगह भव्य सजावटी गेट बनाए गए थे। आकर्षक रोशनी के चलते पूरा पुराना इलाका दुल्हन की तरह सजा हुआ नज़र आ रहा था। त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.