Sitapur News: नागेश्वर पुरवा में घुसा बाढ़ का पानी, ग्रामीण परेशान
सीतापुर, जुलाई 27 -- Sitapur News: सीतापुर, संवाददाता। बैराजों से लगातार छोड़े जा रहे पानी से जिले में बहने वाली शारदा और घाघरा नदियां उफान पर हैं। जिसके बाद जिले की महमूदाबाद, लहरपुर और बिसवां के 300 से अधिक गावों पर बाढ़ का खतरा बढ़ गया है। रामपुर मथुरा क्षेत्र में अभी से हालात बिगड़ने लगे हैं। जहां के नागेश्वर पुरवा के 20 घर बाढ़ के पानी से घिर गए हैं। बाढ़ का पानी घुसने से 200 से अधिक लोगों का मुख्य मार्ग सं संपर्क पूरी तरह से कट गया है। वहीं केवड़ा टावर के पास रपटा पुल पर बाढ़ का पानी बहने से करीब 10 हजार की आबादी का संपर्क पूरी तरह से कट गया है। रामपुर मथुरा क्षेत्र में घाघरा की उफनती लहरें अब तक सुंदर पुरवा गांव का अस्तित्व मिटाने के अलावा 200 बीघा से अधिक जमीन और आधा दर्जन से अधिक घर काट चुकी है। इसके अलावा तंबौर के लखनीपुर गांव क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.