Sitapur News: नवरात्र-दशहरा ने भरी बाजार की झोली, कारोबार बढ़ा
सीतापुर, अक्टूबर 21 -- Sitapur News: सीतापुर, संवाददाता। नवरात्र और दशहरा के पर्व ने बाजारों में रौनक बढ़ाने के साथ कारोबार को भी नई रफ्तार दी। पूजा-पाठ की सामग्री, फूल-माला और सजावटी सामान से लेकर कपड़े, रेडीमेड वस्त्र, आभूषण, मिठाई और खिलौनों तक की दुकानों पर ग्राहकों की आवाजाही बनी रही। त्योहारों के दौरान खरीदारी के उत्साह से व्यापारियों के चेहरे खिले नजर आए। शहर के प्रमुख बाजारों में देर शाम तक चहल-पहल रही और दुकानदारों को अच्छी बिक्री की उम्मीद के अनुरूप कारोबार मिला। हालांकि कारोबारियों का दावा है कि शुक्र डूबने और जिले में बाढ़ आने से उम्मीद के मुताबिक बाजार बहुत अच्छा नहीं रहा। लेकिन पिछले साल की तुलना में इस बार बाजार अच्छा रहा। यह भी पढ़ें- Bulandsehar News: दशहरे पर जिले में कारोबार 200 करोड़ के पार, लोगों ने खूब की खरीदारी त्य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.