सीतापुर, अगस्त 12 -- Sitapur News: सीतापुर, संवाददाता। जिले में बहने वाली शारदा और घाघरा नदियों का जलस्तर लगातार घट रहा है। जिसके बाद लहरपुर, महमूदाबाद आर बिसवां तहसीलों में नदी के तट पर बसे गांवो के ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है। बावजूद इसके महमूदाबाद तहसील के रामपुर मथुरा के बुचऊ पुरवा में घाघरा नदी लगातार कटान कर रही है। बीतें 24 घंटों में यहां दो बीघा से अधिक कृषि भूमि नदी में समा गई है। वहीं, लहरपुर तहसील के तंबौर क्षेत्र में शारदा के जलस्तर में कमी के बाद नदी का कटान पूरी तरह से थम गया गया है। जिसके बाद अब तटीय इलाकों में संक्रामक रोगों ने पैर पसारने शुरू कर दिए हैं। हालांकि स्वास्थ्Fय विभाग की टीमें लगातार गांवो में विजिट कर ग्रामीणों को जागरूक कर रही है। मंगलवार को को शारदा नदी के खतरे के निशान से महज 79 सेमी दूर बह रही है। जबकि...