Sitapur News: नकदी, जेवर सहित लाखों का माल बटोर ले गए चोर
सीतापुर, अक्टूबर 19 -- Sitapur News: सिधौली, संवाददाता। कमलापुर थाना क्षेत्र में चोरों ने एक घर को निशाना बनाकर पुलिस की गश्त और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए। थाना क्षेत्र के बरईखेड़ा गांव में रविवार की देर रात सेंध लगाकर घर में घुसे चोर अलमारी से 40 हजार रुपये नकद और सोने-चांदी के जेवरात समेट ले गए। चोरी गए जेवरात की कीमत लाखों मे बताई जा रही है। बेटी की आहट पर नींद खुलने और शोर मचाने से चोर मौके से भाग निकले। थाना कमलापुर के बरईखेड़ा गांव निवासी मदनलाल के मुताबिक 18-19 अक्टूबर की रात करीब डेढ़ बजे अज्ञात चोर मकान के पीछे की तरफ सेंध लगाकर अंदर घुस आए। इसके बाद अलमारी में रखे नकदी और जेवरात पर हाथ साफ कर दिया। बेटी के शोर मचाने पर चोर रेलवे लाइन की तरफ भाग गए। मौके से झाड़ियों में एक बटुआ भी मिला है। पीड़ित परिवार ने रात में ही क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.