Sitapur News: धूमधाम से निकली श्रीराम विजय रथयात्रा, जगह-जगह पुष्पवर्षा से स्वागत
सीतापुर, अक्टूबर 18 -- Sitapur News: सीतापुर, संवाददाता। विजयादशमी के उपलक्ष्य में रविवार को आजाद हिन्द भगत संगठन की 12वीं श्रीराम विजय रथयात्रा निकाली गई। जीआईसी मैदान से शुरू हुई यात्रा में भगवान श्रीराम, माता जानकी, लक्ष्मण और हनुमान जी की सुसज्जित झांकी आकर्षण का केंद्र रही। नवदुर्गा की झांकियों के साथ निकली यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। नगर के प्रमुख मार्ग जय श्रीराम के उद्घोष से गूंज उठे।रथयात्रा मन्नी चौराहा, श्यामनाथ चौराहा, कोट चौराहा, उजागर लाल चौराहा, बालदा, रम्पा टाकीज, घंटाघर, ग्रीकगंज और लालबाग समेत विभिन्न मार्गों से होकर जीआईसी मैदान पहुंचकर संपन्न हुई। रास्ते में सामाजिक, व्यापारिक और धार्मिक संगठनों ने पुष्पवर्षा कर यात्रा का स्वागत किया। यह भी पढ़ें- Maharajganj News: विजयादशमी से पहले आरएसएस स्वयंसेवक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.