Sitapur News: धान रोपाई के दौरान मारपीट महिला सहित चार घायल
सीतापुर, जुलाई 16 -- Sitapur News: सीतापुर। रेउसा थाना क्षेत्र के धेनुवा गांव में धान रोपाई के दौरान महिलाओं के बीच शुरू हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। दोनों पक्षों के लोगों ने एक-दूसरे पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया, जिससे महिला समेत चार लोग घायल हो गए। ग्रामीणों के मुताबिक लवकुश, राजकिशोर, ज्ञानवती खेत में धान लगा रहे थे। इस दौरान अमन, अतीक और शुएब से कहासुनी हो गयी। दोनों पक्षों के अन्य लोग भी मौके पर पहुंच गए और मारपीट हो गई। जिससे लवकुश, राजकिशोर, ज्ञानवती घायल हो गए। पीड़ित पक्ष ने अमन, अतीक और शुएब के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस का कहना है कि मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। यह भी पढ़ें- Sitapur News: कार हटाने के विवाद में लाठी- डंडे से पीटा, वीडियो वायरल
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.