सीतापुर, अक्टूबर 14 -- Sitapur News: महमूदाबाद। महमूदाबाद पुलिस ने दो मोबाइल चोरों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चेारी के दो मोबाइल बरामद किए हैं। कोतवाली प्रभारी सत्येंद्र विक्रम सिंह के मुताबिक बुधवार को बायपास तिराहे के पास स्थित लीची की बाग के सामने से दो बाइक सवार संदिग्ध युवकों को पकड़ा गया। तलाशी के दौरान आरोपियों के कब्जे से चोरी के दो मोबादल फोन बरामद हुए। आरोपियों की पहचान रामपुर मथुरा के भगौतीपुर निवासी कलाम उर्फ चपटा व महराजदीन के रूप में हुई। जिसमें से कलाम पर सीतापुर, बाराबंकी व लखनऊ समेत विभिन्न थाने में 20 मुकदमे दर्ज हैं। वह रामपुर मथुरा थाने का हिस्ट्रीशीटर है। आरोपियों के कब्जे से बरामद बाइक सीज कर दी गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...