Sitapur News: दो बाइक में आमने सामने हुई भिड़ंत, दो घायल
सीतापुर, जुलाई 27 -- Sitapur News: केसरीगंज (सीतापुर), संवाददाता। सीतापुर के लहरपुर क्षेत्र स्थित लहरपुर-तंबौर मार्ग पर दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायलों का इलाज चल रहा है। लहरपुर के इंदिरा नगर निवासी विशाल जायसवाल बाइक से रविवार को तंबौर गए थे। रात में बाइक से घर लौटते समय वह डिंगुरापुर के पास पहुंचे ही थे तभी सामने से आ रही बाइक से टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों बाइक सवार उछलकर सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से चोटिल हो गए। हादसा देख अफरा तफरी मच है। राहगीरों की सूचना पर मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लहरपुर भेजवाया। । जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार कर दोनों की हालत गंभीर देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जहां दोनों की हालत...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.