Sitapur News: दो बाइकों की भिड़ंत में दो घायल
सीतापुर, नवम्बर 28 -- Sitapur News: सीतापुर। संदना थाना क्षेत्र में सिधौली-मिश्रिख मार्ग पर भरौना गांव के पास शनिवार शाम दो मोटर साइकिलों की भिड़ंत में दोनों बाइक चालक घायल हो गए। शनिवार शाम करीब छह बजे भरौना गांव के पास दो बाइक आमने-सामने टकरा गईं। हादसे में दिवाकर (30) पुत्र पराग निवासी जहानपुर, थाना संदना घायल हो गए। सूचना पर पहुंची 108 एंबुलेंस की मदद से उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिधौली में भर्ती कराया गया। यहां उनका उपचार जारी है। वहीं, दूसरी बाइक के चालक को उसके परिजन घटनास्थल से ही किसी अन्य अस्पताल लेकर चले गए। हादसे के कारणों का पता नहीं चल सका है। घटना के बाद मार्ग पर कुछ देर अफरातफरी का माहौल रहा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.