सीतापुर, सितम्बर 7 -- Sitapur News: सीतापुर, संवाददाता। शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला हेमपुरवा-तरीनपुर क्षेत्र में रंजिश में दो पक्षों में मारपीट हो गई। मारपीट के दौरान दोनों पक्षों पर लाठियों व रॉड से हमला किया। जिससे दोनों पक्ष के कई लोग घायल हो गए। दोनों पक्षों के एक दूसरे के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने दोनों पक्षों में आठ लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है。

मारपीट का कारण शहर के मोहल्ला तरीनपुर निवासी नितिन सिंह के मुताबिक उनके मकान के पास कुछ लोग अक्सर शराब पीकर गाली-गलौज करते हैं। पांच सितंबर की रात करीब नौ बजे नितिन ने इसका विरोध करते हुए आरोपियों को समझाने का प्रयास किया। आरोप है कि इसी दौरान राजन पांडेय, प्रमोद पांडेय व उसकी पत्नी और उनकी दो बेटियों ने एकराय होकर लाठी-डंडे व लोहे की रॉड लेकर आए और जान से मारने की धमकी देते हुए उसकी प...