सीतापुर, अगस्त 29 -- Sitapur News: सीतापुर। खैराबाद के इलसिया ग्रंट के गोआश्रय स्थल के निरीक्षण में दो गोवंश मृत मिले थे। जांच में यहां तैनात ग्राम विकास अधिकारी विकास तिवारी की लापरवाही सामने आई थी। जिसके बाद डीएम के निर्देश पर ग्राम विकास अधिकारी विकास तिवारी निलंबित कर दिया गया है। इसके अतिरिक्त एलिया में तैनात ग्राम विकास अधिकारी हरिओम श्रीवास्तव को भी विकास कार्यो में लापरवाही बरतने पर निलंबित कर दिया गया। निलंबित की अवधि में दोनो ब्लॉक मुख्यालय से संबद्ध रहेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...