सीतापुर, अक्टूबर 8 -- Sitapur News: सीतापुर, संवाददाता। तेज बारिश और हवाओं ने बिजली व्यवस्था की पोल खोल दी। शहर के दो दर्जन से अधिक मोहल्लों में मंगलवार रात करीब पांच घंटे बिजली गुल रही। वहीं, तंबौर और लहरपुर क्षेत्र के कई गांवों में आंधी-बारिश से क्षतिग्रस्त बिजली व्यवस्था करीब 15 दिन बाद भी बहाल नहीं हो सकी है। इससे करीब 30 हजार ग्रामीण अंधेरे में रहने को मजबूर हैं।

शहर में पांच घंटे बिजली आपूर्ति बाधित पुराना सीतापुर विद्युत उपकेंद्र से जुड़े शेख सरायं, कोट, कजियारा, इस्लामबाग, मिरदही टोला, फत्तन सरायं और निषाद नगर समेत दो दर्जन से अधिक इलाकों में रात नौ बजे से दो बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रही। लगातार पांच घंटे बिजली न आने से घरों के इनवर्टर भी जवाब दे गए और लोगों को अंधेरे में रात गुजारनी पड़ी। बिजली विभाग के अधिकारियों के अनुसार, ब...