Sitapur News: दो चोर गिरफ्तार
सीतापुर, अक्टूबर 21 -- Sitapur News: सकरन। सकरन पुलिस ने मंगलवार को चोरी की घटनाओं में शामिल दो चोरों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से चोरी के जेवर, 12 बोर का तमंचा, दो कारतूस और बाइक बरामद की है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान जालिमपुर निवासी रमाकांत और अवधेश उर्फ अवधराम के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि बीते पांच सितंबर को गजनीपुर और सात सितंबर को रसूलपुर हरदोपट्टी में तीन घरों में चोरी करने की बात स्वीकार की। रमाकांत के खिलाफ सीतापुर और राजस्थान में चोरी, नकबजनी, अवैध शस्त्र समेत करीब दो दर्जन मुकदमे दर्ज हैं। वहीं, अवधेश पर सीतापुर और बाराबंकी में कई मुकदमे दर्ज हैं। यह भी पढ़ें- Hardoi News: सराफा दुकानों में चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, पायल-बिछुआ बरामद
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.