Sitapur News: देवेंद्र सिंह की स्मृति में लगाया वॉटर कूलर
सीतापुर, सितम्बर 19 -- Sitapur News: सीतापुर। हरगांव बीआरसी पर शनिवार को प्राथमिक शिक्षक संघ के दिवंगत ब्लॉक अध्यक्ष स्व. देवेंद्र सिंह की पुण्य स्मृति में उनकी धर्मपत्नी आरती सिंह द्वारा एक वाटर कूलर भेंट किया गया है। यह पहल स्व. देवेंद्र सिंह की स्मृतियों को अविस्मर्णीय बनाने व शिक्षक समाज के प्रति उनके समर्पण को दर्शाती है। यह वाटर कूलर बीआरसी आने वाले सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं के लिए उपयोगी साबित होगा। इस अवसर पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा में उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष रविंद्र दीक्षित, सर्वकालीन जिलाध्यक्ष राजकिशोर सिंह, पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष रामचंद्र मिश्रा, ब्लॉक संयोजक विनय कुमार गिहार, सहसंयोजक कौशलेंद्र कुमार आदि शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.