Sitapur News: दीपावली पर बच्चों ने बनाई रंगोली
सीतापुर, नवम्बर 6 -- Sitapur News: महमूदाबाद ,संवाददाता। दीपावली का पावन पर्व खुशियां लेकर आता है। पर्वों और त्यौहारों पर रंगोली से सजावट करने की परम्परा बहुत प्राचीन है। विभिन्न सांस्कृतिक, सामाजिक और धार्मिक आयोजनों के समय सजावट के लिए रंगोली बनायी जाती है। महमूदाबाद के प्राथमिक विद्यालय बघाइन में रंगोली प्रतियोगिता के विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत करते हुए उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला उपाध्यक्ष उमेश वर्मा ने यह बात कही। उन्होंने कहा कि विद्यालयों में विद्यार्थियों को चित्रकला और रंगोली बनाने का नियमित अभ्यास कराना चाहिए। प्रधानाध्यापिका अर्चना वर्मा ने बताया कि प्रतियोगिता में रंजीत कुमार, रमन गुप्त, शमीमुद्दीन, कासिम और लुकमान के ग्रुप ने प्रथम स्थान तथा आयशा, सुन्दुस फिरदौस, अंशिका और फलक के ग्रुप को दूसरा स्थान प्राप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.