सीतापुर, अगस्त 31 -- Sitapur News: सीतापुर, संवाददाता। वन विभाग बाघिन के सिधौली क्षेत्र के दाउदपुर जंगल में छिपे होने की आशंका जता रहा है। चार दिन से सिधौली वन क्षेत्र में ही बाघिन घूम रही है। बीते शुकवार को सिधौली क्षेत्र में ही बाघिन के पगचिन्ह मिले थे। तीन दिन से बाघिन के कोई ताजा पगचिन्ह नहीं मिले हैं। हालांकि बारिश के चलते दो दिनों से कांबिंग में मुश्किलें आई हैं, बावजूद इसके वन विभाग की टीमें जंगल, नदी के किनारे और खेतों में कांबिंग करती रहीं। यह भी पढ़ें- Sitapur News: संदना में बाघिन के बाद अब हरगांव में दिखा तेंदुआ, पिंजरा लगायाबाघिन की उपस्थिति इसके अलावा वन विभाग मचान बना कर भी निगरानी कर रहा है। बीते 45 दिनों से मिश्रिख वन क्षेत्र के रसुलवा, गेंधरिया, मधवापुर सहित दर्जनों गांवो के लोग बाघिन के डर के साए में जी रहे हैं। 15 जुला...