Sitapur News: दहशत का पर्याय बना तेंदुआ पिंजड़े में कैद, ग्रामीणों को राहत
सीतापुर, नवम्बर 5 -- Sitapur News: सीतापुर, संवाददाता। जिले में दो माह से भी अधिक समय से दहशत का पर्याय बना तेंदुआ संदना के खेउटा रामपुर में लगे पिंजड़े में कैद हो गया। गुरूवार सुबह पिंजड़े में कैद तेंदुए को देख ग्रामीणों ने वन विभाग को सूचना दी। कुछ ही देर में वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई। भीड़ को दूर कर एहतियात बरतते हुए तेंदुए को इलसिया पार्क ले आया गया। खेउटा रामपुर से लेकर दहिलरा के आसपास के इलाके में तेंदुए की दहशत बनी हुई थी। पकड़ा गया तेंदुआ पीलीभीत के जंगल में छोड़ा जाएगा।
पिंजड़े में कैद हुआ तेंदुआ 20 दिन पहले तेंदुए के पास आकर लौट गया था तेंदुआ रामपुर खेउटा से करीब 15 किमी दूर पर धवरपारा गांव के पास तेंदुआ देखा गया था। यहीं नहीं करीब 20 दिन पहले तेंदुआ रामपुर खेउटा में वन विभाग की ओर से लगाए गए पिंजड़ के पास आकर लौट गया था।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.