सीतापुर, अक्टूबर 28 -- Sitapur News: सीतापुर, संवाददाता। त्योहारों का सीजन नजदीक आते ही बाजारों में मिलावटखोरों का काला कारोबार तेजी से सक्रिय हो गया है। मिलावटखोरी के जहर से बचने के लिए सतर्कता बेहद जरूरी है। थोड़ी सी सतर्कता बरतकर अपने व अपने परिवार के स्वास्थ्य को सुरक्षित किया जा सकता है। दूध, मावा, पनीर, घी और मिठाइयों जैसी खाद्य वस्तुओं में बड़े पैमाने पर खतरनाक केमिकल, स्टार्च, डिटर्जेंट और यूरिया की मिलावट की जा रही है। मुनाफाखोर असली दूध में पानी मिलाने के साथ-साथ डिटर्जेंट, यूरिया और सिंथेटिक फैट का इस्तेमाल कर रहे हैं। इसी तरह मावा और पनीर में वजन बढ़ाने के लिए बड़े पैमाने पर मैदा, स्टार्च और सिंथेटिक मिल्क पाउडर मिलाया जा रहा है। मिठाइयों को आकर्षक और चमकदार बनाने के लिए कैमिकल वाले रंगों का प्रयोग हो रहा है, जो पेट और लीवर को...