Sitapur News: त्योहारों पर शांति व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें सहयोग : डीएम
सीतापुर, अक्टूबर 12 -- Sitapur News: सीतापुर। आगामी त्योहारों और आयोजनों को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए सोमवार को पुलिस लाइन स्थित दधीचि सभागार में पीस कमेटी की बैठक हुई। जिलाधिकारी डॉ. राजा गणपति आर. और पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल की संयुक्त अध्यक्षता में हुई बैठक में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर दिशा-निर्देश दिए गए। अधिकारियों ने त्योहारों के दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने, यातायात व्यवस्था सुचारू रखने और अग्निशमन सुरक्षा के मानकों का पालन सुनिश्चित करने पर जोर दिया। साथ ही पुलिस-प्रशासन और आमजन के बीच बेहतर समन्वय बनाए रखने की अपील की गई। डीएम और एसपी ने नागरिकों से अपने-अपने क्षेत्रों में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करने को कहा। बैठक में एसडीएम सदर, एएसपी उत्तरी, सीओ नगर, मुख्य अग्निशमन ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.