सीतापुर, अक्टूबर 26 -- Sitapur News: बिसवां इलाके में हुआ हादसा सीतापुर, संवाददाता। बिसवां इलाके में सोमवार को तेज रफ्तार वाहन ने मार्निग वॉक कर रहे दो लोगों का रौंद दिया। दोनों की सड़क हादसे में मौत हो गई। वहीं एक साइकिल सवार पीआरडी जवान गंभीर रूप से घायल हो गये। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।बिसवां निवासी राकेश वर्मा (62) व रमेश चन्द्र अवस्थी (68) सोमवार सुबह मॉर्निंग वॉक कर रहे थे। वह लहरपुर- बिसवां मार्ग पर पहुंचे ही थे तभी तेज रफ्तार वाहन दोनों को रौंदते हुए पास से गुजर रहे साइकल सवार को टक्कर मारते हुए निकल गया। हादसा देख अफरा-तफरी मच गई। हादसे में लहरपुर के खानपुर सादात गांव निवासी पीआरडी जवान रामसस्वसरूप भी गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के समय रामस्वरूप भी घायल हो गये। राहगीरों की सूचना पर मौके पर पहुंचे प...