Sitapur News: तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक में मारी टक्कर, दो चोटिल
सीतापुर, अगस्त 4 -- Sitapur News: सीतापुर, संवाददाता। सीतापुर के रामकोट इलाके में तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार दो युवकों को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से चोटिल हो गए। उधर, राहगीरों को जुटता देख आरोपी चालक ट्रक छोड़कर भाग निकला। दोनों घायलों का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। महोली के चमखर निवासी अंतेश साथी संतोष के साथ मंगलवार को मजदूरी करने निकले थे। वह बाइक से नवीन चौक के पास पहुंचे ही थे तभी पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर से बाइक सवार अंतेश और संतोष गंभीर रूप से चोटिल हो गए। हादसा देख अफरा-तफरी मच गई। लोगों को जुटता देख आरोपी चालक गाड़ी छोड़कर मौके से भाग निकला। राहगीरों की सूचना पर मौके पे पहुंचे पुलिसकर्मियों ने दोनों घायलों को जिला अस्पताल भेजवाया। जहां दोनों का इलाज चल रहा है। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.