सीतापुर, अक्टूबर 12 -- Sitapur News: सीतापुर, संवाददाता। मछरेहटा विद्युत उपकेंद्र के अंतर्गत आने वाले राठौरपुर बाजार में ट्रांसफार्मर खराब होने से पूरे मोहल्ले की बिजली व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। रविवार रात करीब 11 बजे ट्रांसफार्मर में तेज धमाके के साथ फेज उड़ गए, जिसके बाद से पूरा क्षेत्र अंधेरे में डूबा हुआ है। सोमवार दोपहर बाद जब लाइनमैन ने जांच की, तब जाकर ट्रांसफार्मर फुंकने की आधिकारिक जानकारी सामने आई। ग्रामीणों के अनुसार पिछले दो महीने के भीतर ट्रांसफार्मर फुंकने की यह दूसरी बड़ी घटना है। बिजली आपूर्ति ठप होने से क्षेत्र के उपभोक्ताओं को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। घरों की पानी की टंकियां पूरी तरह खाली हो चुकी हैं और लोगों के मोबाइल फोन भी बंद होने की कगार पर पहुंच गए हैं। आक्रोशित ग्रामीणों का आरोप है कि शिकायत के...