Sitapur News: तीन दिन से लापता बुजुर्ग का पेड़ से लटका मिला शव
सीतापुर, अक्टूबर 11 -- Sitapur News: संदना, संवाददाता। संदना थाना क्षेत्र के समसापुर ग्राम पंचायत के मजरा नक्की मढ़िया निवासी 65 वर्षीय परवन का शव रविवार सुबह गांव के पूरब दिशा में चिलवल के पेड़ से लटका मिला। वह तीन दिन से लापता थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है। ग्रामीणों के मुताबिक, परवन के लापता होने के बाद परिजन उनकी तलाश कर रहे थे। गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए वे थाने भी गए थे। रविवार सुबह शौच के लिए निकले ग्रामीणों ने पेड़ से लटका शव देखा तो पुलिस को सूचना दी। रामगढ़ पुलिस चौकी प्रभारी मनोज कुमार सिंह टीम के साथ मौके पर पहुंचे और आवश्यक कार्रवाई की। संदना थानाध्यक्ष प्रिंस सोनकर ने बताया कि परवन की दो बेटियां हैं, जिनकी शादी हो चुकी है। उनकी पत्नी की पहले ही मृत्यु हो गई थी। प्रथम द...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.