Sitapur News: तीन घंटे बिजली गुल रहने से 25 मोहल्लों की 40 हजार की आबादी परेशान
सीतापुर, अगस्त 13 -- Sitapur News: सीतापुर, संवाददाता। तीन घंटे तक शहर के 25 मोहल्लों में गुरुवार को बिजली आपूर्ति बाधित रही। जंपर उड़ने, केबल फुंकने और ट्रांसफार्मर की तकनीकी खामियों की वजह से करीब 40 हजार परेशान रही। भवानीपुर उपकेंद्र के विकास नगर, खूबपुर और भार्गव कॉलोनी में सुबह 11 बजे गुल हो गई, नवीन चौक के पास फॉल्ट ठीक होने के बाद दोपहर दो बजे बहाल हो सकी। वहीं सिटी उपकेंद्र के आलमनगर और दुर्गापुरवा में केबल फुंकने से दोपहर एक बजे से तीन घंटे तक संकट रहा। वहीं नैपालापुर के आदर्श नगर में फेस उड़ने से लो-वोल्टेज की समस्या रही तो पुराना सीतापुर के कजियारा, कोट और मिरदही टोला में जंपर उड़ने से दोपहर तीन बजे बत्ती गुल हो गई। शाम पांच बजे आपूर्ति सामान्य होने पर नागरिकों ने राहत की सांस ली।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.