सीतापुर, सितम्बर 21 -- Sitapur News: हरगांव, संवाददाता। हरगांव क्षेत्र के ग्राम पंचायत भटपुरवा में सोमवार को करीब 30 वर्षीय वीरेंद्र का शव गांव के तालाब से बरामद किया गया। ग्रामीणों के मुताबिक युवक उनके सामने ही तालाब के पानी में उतर गया था। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और गोताखोरों की मदद से उसकी तलाश शुरू कराई। कुछ देर बाद शव को तालाब से बाहर निकाला गया। बताया जा रहा है कि वीरेंद्र का पिछले कुछ समय से पारिवारिक विवाद चल रहा था। उसकी शादी करीब छह वर्ष पहले हुई थी। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया और तालाब के पास ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रभारी निरीक्षक आनंद नारायण त्रिपाठी ने बताया कि घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट...