Sitapur News: तालाब में उतराता मिला युवक का शव
सीतापुर, जुलाई 14 -- Sitapur News: महोली। कोतवाली क्षेत्र के चमखर गांव के किनारे तालाब में मंगलवार सुबह एक युवक का शव उतराया मिला है। गांव की जगदेई ने शव की शिनाख्त अपने 17 वर्षीय पुत्र जगराम मौर्य के रूप में की है। परिजनों के मुताबिक पांच वर्षों से जगराम मिर्गी से पीड़ित था। कयास लगाए जा रहे हैं कि जगराम नित्य क्रिया के समय तालाब में डूब गया। जिससे मौत हो गई। इंस्पेक्टर जेबी पांडेय ने बताया कि युवक का तालाब में मिला है। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। यह भी पढ़ें- Mirzapur News: तालाब में स्नान कर रहे युवक की डूबने से मौत
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.