Sitapur News: डॉ. ज्ञानवती दीक्षित को फिर से मिली आर्य कन्या इंटर कॉलेज की बागडोर
सीतापुर, अगस्त 12 -- Sitapur News: सीतापुर, संवाददाता। आर्य कन्या इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्या डॉ. ज्ञानवती दीक्षित ने मंगलवार को विद्यालय में दोबारा अपना कार्यभार ग्रहण कर लिया है। नौ नवंबर 2024 को प्रबंध समिति द्वारा उन्हें निलंबित कर दिया गया था, जिसकी संस्तुति जिला विद्यालय निरीक्षक ने दी थी। इस निलंबन आदेश के खिलाफ डॉ. दीक्षित ने 23 जून 2025 को उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाया था। मामले की सुनवाई करते हुए हाई कोर्ट ने निलंबन याचिका को खारिज कर दिया और उन्हें तुरंत कार्यभार सौंपने के निर्देश दिए थे। अदालत के इस फैसले के बाद प्राधिकृत नियंत्रक द्वारा सभी विधिक औपचारिकताएं पूरी करते हुए उन्हें पदभार वापस दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.