Sitapur News: डीसीएम की चपेट में आया ई रिक्शा, दो घायल
सीतापुर, जुलाई 18 -- Sitapur News: सिधौली। बिसवां मार्ग पर हुसैनगंज पुल के पास एक निजी गेस्ट हाउस के सामने एक ई रिक्शा डीसीएम वाहन की चपेट में आ गया। इस हादसे में लोधपुरवा गांव निवासी रामलखन (26) और गुड्डू (38) घायल हो गए। दोनों बनियानी गांव में ई रिक्शा से आम लादने जा रहे थे। घायलों को सीएचसी सिधौली लाया गया। वहां चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। इसके बाद परिजन उन्हें निजी अस्पताल में इलाज के लिए लेकर चले गए। पुलिस ने डीसीएम वाहन को कब्जे में ले लिया है। यह भी पढ़ें- Auraiya News: सवारियों से भरा ई-रिक्शा पलटा, दो की हालत गंभीर
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.