Sitapur News: डीएम के सामने पोल खुली तो कानूनगो ने लौटाई रिश्वत
सीतापुर, जुलाई 11 -- Sitapur News: सकरन, संवाददाता। साहब, जमीन की पैमाइश का आदेश हो चुका है लेकिन कानूनगो एक हजार रुपये लेने के बाद भी पैमाइश टाल रहे थे। सकरन क्षेत्र के सुमरावां कुटीपुरवा के कालीदीन ने शनिवार को समाधान दिवस में डीएम को यह फरियाद सुनाई तो उनका लहजा सख्त हो गया। डीएम ने कानूनगो को आड़े हाथों लेते हुए कड़ी फटकार लगाई। डीएम के तेवर देखकर कानूनगो भी सहम गया। उसने फौरन ही अपनी जेब से एक हजार रुपये निकाल कर कालीदीन को दे दिया। हालांकि इस मामले में कानूनगो पर तत्काल विभागीय कार्रवाई न होने का मामला चर्चा का विषय बना हुआ है। यह भी पढ़ें- Balrampur News: थाना समाधान दिवस में डीएम व एएसपी ने सुनीं फरियादियों की समस्याएंसमाधान दिवस में डीएम की उपस्थिति डीएम डॉ. राजागणपति आर शनिवार को सकरन में समाधान दिवस के मौके पर पहुंचे थे। वह एक-...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.