Sitapur News: डालमिया भारत फाउंडेशन ने तीन माइक्रो एंटरप्राइजेज शुरू कराए
सीतापुर, अगस्त 30 -- Sitapur News: संदना, संवाददाता। डालमिया भारत फाउंडेशन के सहयोग से गुरुवार को डालमिया चीनी मिल रामगढ़ के यूनिट हेड तेज नारायण सिंह ने तीन माइक्रो एंटरप्राइजेज का शुभारंभ किया। इस दौरान अलग-अलग स्थानों पर दुकानों और ऑटो रिक्शा का उद्घाटन किया गया।कार्यक्रम में बताया गया कि इन माइक्रो एंटरप्राइजेज के संचालन से लाभार्थी परिवारों की आय में बढ़ोतरी के साथ रोजगार के नए अवसर भी सृजित होंगे। इससे परिवार आर्थिक रूप से मजबूत होने के साथ आत्मनिर्भर बन सकेंगे। वहीं, आसपास के ग्रामीणों को आवश्यक सामग्री और स्थानीय स्तर पर सुविधाएं भी उपलब्ध होंगी। इस मौके पर मुख्य अतिथि उमाकांत पाठक, दिनेश कुमार यादव, इंजीनियरिंग हेड संजय कुमार सिंह समेत कंपनी के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। कार्यक्रम को सफल बनाने में डालमिया भारत फाउंडेशन की टीम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.