Sitapur News: डंपर की टक्कर से महिला की मौत, बेटी समेत तीन घायल
सीतापुर, अगस्त 30 -- Sitapur News: लहरपुर, संवाददाता। लहरपुर-कसरैला मार्ग पर रविवार को ईंट भट्ठे के पास तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार परिवार को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसके पति और 15 वर्षीय बेटी समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। गंभीर हालत में बेटी को जिला अस्पताल रेफर किया गया है। हादसे के बाद डंपर चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया।खैराबाद थाना क्षेत्र के बिहारीपुर टप्पा खजुरिया निवासी राज कुमार (38) रविवार को पत्नी रेनू (36) और बेटी शालू (15) के साथ बाइक से लहरपुर की ओर जा रहे थे। ग्राम गनेशपुर के पास ईंट भट्ठे के निकट पीछे से आ रहे अज्ञात डंपर ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही बाइक अनियंत्रित होकर सामने से आ रही दूसरी बाइक से जा भिड़ी। दूसरी बाइक पर परसा अमृतागंज, थाना...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.